ब्लाक क्षेत्र के शिव भक्तों के द्वारा सावन माह के तीसरे सोमवार को निकाली गई कांवड़ यात्रा में लगाए गए हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।क्षेत्र के महानुआं खास गांव से अज्ञाराम विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकाली गई कांवड़ यात्रा में शिव भक्तों ने मन्नीजोत,धनोहरी, सिरसिया, रमवापुर उर्फ नेबुआ होते हुए शाहपुर राप्ती नदी तट से जल भर कर कोटेश्वरनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में शामिल हाथी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।