फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षक ने शिक्षकों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

रोहित सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 03:35 PM IST

भनवापुर बीआरसी सभागार में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने शिक्षकों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए बताया कि सभी शिक्षक प्रार्थना सभा में बच्चों को हाथ धुलने की विधि,साफ सफाई को लेकर जागरूक करें। उन्होंने बताया कि 1 से 13 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में लोगों को शुद्ध पेयजल, शौचालयों का इस्तेमाल,घरों के आस पास साफ सफाई के प्रति जागरूक करने की अपील की।इस दौरान बीएमसी सूर्य देव सिंह ने बताया स्वच्छता अपना कर,ही जलजनित व दिमागी बुखार जैसे घातक बीमारियों से बचा जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें