फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के बहाने पुलिस ने बढ़ाया भरोसा

जय नारायण पांडेय Updated Thu, 09 Jul 2026 10:24 AM IST

खेल के बहाने पुलिस ने बढ़ाया भरोसा, गांव में युवाओं संग खेली वॉलीबॉल - कठेला समयमाता थाना क्षेत्र में पुलिस-जन सहभागिता बढ़ाने की पहल, ग्रामीणों ने भी दिखाया उत्साह संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर। अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों के बीच भरोसा मजबूत करने की दिशा में पुलिस ने अब खेल को भी माध्यम बनाया है। इसी कड़ी में कठेला समयमाता थाना पुलिस ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के साथ मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की। पुलिसकर्मियों और ग्रामीण युवाओं ने एक ही मैदान पर उतरकर खेल भावना का परिचय दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को नशामुक्त रहकर खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया, वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आपसी विश्वास बढ़ाने वाला प्रयास बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें