क्षेत्र के नवेल में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में सातवें दिवस सोमवार की रात कथा वाचक उत्तम कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण और रुकमणी के विवाह की अमृत वर्षा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया।श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बीच बीच में सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई।कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया गया।