एसओजी और ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग कब्रिस्तान के पास से चार संदिग्धों को पकड़ा। उनके कब्जे से चोरी के आभूषण आदि सामान बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में दो नेपाल के रहने वाले हैं। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया गया।