कोतवाली क्षेत्र के ठोठरी के पंचायत भवन में मंगलवार को हुई खुली बैठक में रजिस्टर भाग एक से नाम निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। विवाद होने के बाद एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा, सचिव आशीष कुमार ने बैठक रद्द कर दिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को पकड़ कर कार्रवाई में जुटी हुई है। मारपीट का एक वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।