संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत तृतीय चरण में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।मंगलवार को ब्लाक क्षेत्र बिजौरा में 17 जनवरी (शनिवार) को सुबह 11 बजे होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।हिंदू सम्मेलन के लिए खंड संचालक भनवापुर साकेत,खंड सह संचालक अक्षय कुमार,खंड कार्यवाहक अजय ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया।इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।