क्षेत्र के विभिन्न गांव से जुलाई और अगस्त माह में साइबर ठगी का शिकार हुए आठ पीड़ितों को पथरा पुलिस 2.59 हजार बरामद कर बुधवार को पुन:पीड़ितों को वापस करा दिया। जिससे उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। पिछले दिनों आये दिन खाते से पैसे गायब होने की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल था। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।