डुमरियागंज में जाम की समस्या ला इलाज हो गई है। राहगीरों को हर दिन हर घंटे जाम में फंसकर परेशान होना पड़ रहा है। जाम के पीछे सड़क पर अतिक्रमण मुख्य वजह है। लग्न के समय में और समस्या बढ़ गई। पर जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसकी वजह राहगीरों को आए दिन परेशान होना पड़ रहा है।