भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के बड़हरा बिशुनपुर में बुधवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम सीमा के द्वारा ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के नौ गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच के साथ ही 21 बच्चों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने उपस्थित महिलाओं को टीकाकरण के फायदे बताए,साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों का लिस्टिंग कर दूसरी बार शिविर में टीकाकरण करने का निर्देश दिया।इस दौरान मैराज अहमद,राजीव कुमार त्रिपाठी,सूर्य देव सिंह, आदि मौजूद रहे।