जिलेभर में शुक्रवार को मोहर्रम की दसवीं पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाले गए। शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसियापुर, पकड़ी बाजार, खुनुवां, चिल्हिया, पल्टा देवी समेत विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में मातम किया तथा कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।