बिस्कोहर कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 6 से 8वीं तक के 30 छात्र - छात्राओं को मिशन शक्ति फेस 5 अभियान के तहत वृहस्पतिवार को बिस्कोहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक व उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा का भ्रमण कराया गया। इस दौरान ब्रांच मैनेजर शांतनु मिश्रा, अमित कसौधन, व विद्यालय प्रधानाध्यापक उमाकांत गुप्ता ने बच्चों को बैंकिंग की बारीकियां बताई गईं।