मौसम में बदलाव के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे रहे। मेडिसिन विभाग में मरीजों की भीड़ होने के कारण एक-एक करके अंदर बुलाया गया। इसके बाद चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। अधिकांश मरीज मौसम की बीमारी के शिकार पाए गए।