कस्बे के घनी आबादी वाले सर्राफा बाजार में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। मकान की दूसरी मंजिल पर लकवाग्रस्त वृद्ध के फंसे होने की सूचना से पुलिस और फायर कर्मियों में हड़कंप मच गया। जान की परवाह किए बिना जवानों ने काफी मशक्कत के बाद वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।