फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पलिया निधि के पंचायत भवन सभागार में शुक्रवार को गांव की समस्या के स्थानीय स्तर पर समाधान के लिए चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि गंगा मिश्र ने सरकार की ओर से संचालित मनरेगा योजना, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन,स्वच्छता अभियान व अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आप सभी को सरकारी योजनाओं का निष्पक्ष रूप से लाभ मिले इसी उद्देश्य से चौपाल आयोजित किया जाता है। गांव के सभी लोग उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत करायें, जिससे उसका समाधान किया जा सके और पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें