चुनाव आयोग एसआईआर के वोटरों को परेशान कर रहा है। 2003 के वोटर लिस्ट की मैपिंग नहीं करा पा रही हैं। इससे करीब पांच लाख वोट सिद्धार्थनगर के पांचों विधानसभा क्षेत्र से कट जाएगा। यह आरोप नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने लगाया। वह सोमवार को सपा जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।