बिजली निजीकरण को लेकर मंगलवार को बिजली कर्मियों ने अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली को निजीकरण को रोकने के लिए नारा लगाने के साथ विरोध जताया। अध्यक्ष यादवेश राय ने बताया कि विद्युत निजीकरण होने से कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिजली निगम का निजीकरण होना इस देश के लिए एक घातक कदम होगा। राज्य सरकार इस निर्णय को बदलने के साथ अन्य राज्य के कर्मचारियों को वापस भी ले। इस दौरान अनिल यादव, योगेश बघेल, संजय गौड़, राजेश गुप्ता, अनिल यादव, राजिव सिंह मौजूद रहे।