डुमरियागंज नगर के गांधी नगर वार्ड में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत के चौथे दिन रविवार को कथा वाचक पंडित राकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लील के कथा का विस्तार वर्णन किया।इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल्य स्वरूप बालक का झांकी निकाली गई। वही महिलाएं मंगल गीत गाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी। इस दौरान पूरा पंडाल में नंद के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल के उद्घोष से गूंज उठा।