जिले के समस्त यादव समाज की ओर से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि मृदुल तिवारी और प्रगति तिवारी के निर्देशन में निर्मित उक्त फिल्म के बारे में यह जानकारी मिली है कि इसकी विषयवस्तु समाज में नफरत और वैमनस्यता फैलाने वाली है। आरोप है कि फिल्म के प्रदर्शन से आपसी भाईचारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचने की आशंका है।