डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाने के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसी से लेकर गैस गोदामों का चक्कर लगा रहे हैं। फिर भी भरा गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा एक तरफ रमजान का पाक महीना चल रहा वहीं होली का त्योहारों भी है। ऐसे में गैस की अधिक जरूरत रहती है। फिर भी गैस एजेंसियों से गैस नहीं मिल पा रही हैं। लोगों ने जिम्मेदारों से गैस एजेंसी पर गैस मंगवाने की मांग किया है।