भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मन्नीजोत के बच्चों में सोमवार को समाज सेवी पंचानन मिश्र ने इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के पुस्तकों का वितरण किया। पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता की झलक दिखने लगा। प्राइमरी के के बच्चों में अंग्रेजी सीखने की ललक देखकर स्थानीय चौराहा स्थित अवध पैथोलॉजी लैब और जनता मेडिकल स्टोर ने संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। पंचानन मिश्र ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में अंग्रेजी सीखने की ललक बच्चों में बढ़ रही है परंतु माहौल न होने के कारण समस्या बनी हुई है।