जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बांसी व जीबीसीए के बीच खेला गया। इसमें बांसी ने जीबीसीए को नौ अंकों से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।