थाना क्षेत्र के कड़जा गांव में बुधवार को थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने कहा कि कम्यूनिटी पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस तभी अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकती है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चले।