रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमे ज्यादातर मरीज खांसी, पेटदर्द और बुखार से पीड़ित थे। मरीजों को इलाज के साथ दवा दी गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर आए मरीजों में से सबसे ज्यादा स्कीन के 275 और शुगर 114 मरीज मिले। इसके साथ ही शिविर में 46 बुखार के तो 15 मरीज संभावित मलेरिया के लक्षण के मिले है। कुल 1502 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई।