तुलसीपुर (श्रावस्ती)। तराई में यूरिया को लेकर क्या मारामारी है, इसका उदाहरण मंगलवार को विकास क्षेत्र जमुनहा के मल्हीपुर खुर्द स्थिति बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर देखने को मिला। जहां लाइन में लगी दो महिलाएं धक्कामुक्की के दौरान आपस में भिड़ गईं। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर मारपीट को शांत करवाया।