फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Shravasti: सूनसान स्थान पर हो अकेली तो डायल करें 1090... छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण

कहीं आते जाते समय यदि आप अकेली पड़ जाएं या फिर रास्ता सुनसान वीरान हो तो घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति में आप महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 या 112 पर काल करें। पुलिस आपको सुरक्षित पहुंचाएगी। इसी संदेश के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को महिला थाने में दोस्त पुलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज की 50 छात्राओं ने थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्य प्रणाली को करीब से जाना। महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता ने कहा कि पुलिस आपकी रक्षक ही नहीं मित्र भी है। किसी भी आपात स्थिति में बिना डरें पुलिस से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं व बच्चियां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी। वह खुद को सुरक्षित नहीं पाएंगी। एसआई साबिर अली ने कहा कि सरकार की ओर से मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल शोषण, बाल मजदूरी, यौन शोषण, जबरन विवाह आदि को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं। इसके तहत दोषी को सात से 10 वर्ष तक की सजा होती है। महिला आरक्षी सरिता जायसवाल ने चाइल्ड लाईन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, 112, 1930 सहित अन्य सुरक्षा सेवाओं के बारे में जानकारी दी। आरक्षी अनीता यादव ने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया सहित थाने में मानव व बाल तस्करी की धाराओं व सजा से संबंधित जानकारी दी। कौशल्या मधेशिया ने छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने छात्राओं से कई सवाल भी किए जिनका छात्राओं ने जवाब भी दिया। इस मौके पर शिक्षिका सरोजा देवी, शिक्षक केशव राम व अन्य पुलिस स्टाफ तथा इल्तिसा, सिमरन जहां, बिन्नी, साबरीन बानो, आमरीन, रोशनी देवी, काजल, बीना, ममता सहित करीब 50 छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें