नगर पालिका भिनगा के मोहल्ला गिरिजाघर निवासी पायल (16) का बुधवार को परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। परिजनों से नाराज पायल सहेली के साथ इकौना के महरौली निवासी मामा का घर चली गई थी। जहां से बृहस्पतिवार की सुबह घर लौटते समय पायल ने अंधरपुरवा पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ जवानों के साथ पायल की तलाश शुरू की। खबर लिखे जाने तक पायल का कुछ पता नहीं चला है।