जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में सोमवार को अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी वर्ष जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी ने की। इस दौरान महिला सशक्तिकरण दौड़ का आयोजन भी किया गया। इसे श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय व अर्चना वाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान श्रावस्ती विधायक ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर मालवा क्षेत्र की मराठा शासक और होल्कर राजवंश की न्यायप्रिय महारानी थी। उन्होंने अपने राज्य में धर्म, समाज व संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। प्रधानाचार्य ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने व महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये लोक माता अहिल्याबाई होलकर ने विशेष प्रयास किया था। छात्रा शगुन बाजपेई ने कहा कि हमें ऐसी समाज सेविकाओं के ऊपर गर्व होना चाहिए जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने जीवन का बलिदान दे दिया और समाज में न्याय की एक मिसाल पेश किया। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर उदयभान पांडेय, शैलेंद्र कुमार वर्मा, वेद प्रकाश पांडेय, राजेश कुमार दुबे, हनुमान प्रसाद आदि शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।