सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलसीपुर के मजरा अडराई गांव के पास सरयू नहर की मुख्य शाखा के बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता दिखा। शव कहीं से बहकर आया था और बैराज के गेट में फंस गया था। शव देख आसपास के ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने शव दिखने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने खुद टीम के साथ युवक के शव को बाहर निकाला और स्थानीय ग्रामीणों से पहचान का प्रयास शुरू किया। लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।