फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रावस्ती: गौ हत्या के दो वांछित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक गोवंश सहित गोवध करने के उपकरण व तमंचा बरामद

श्रावस्ती जिले के कटरा के ग्राम गोपालपुर के मजरा होलईपुरवा में मिला पशु अवशेष गोवंश का था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच किया तो कुछ नाम उजागर हुए। इसके बाद आरोपी फरार थे। उन्हें रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से एक गोवंश के साथ ही गोवध करने के उपकरण व तमंचा बरामद किया गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक वांछित घायल भी हुआ। कटरा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरवा के मजरा होलईपुरवा में गन्ने के खेत में 24 जून को पशु का सिर, जबड़ा व आगे का एक पैर मिला था। जांच में यह अवशेष गोवंश का निकला। इस पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया था। वहीं, एसपी घनश्याम चौरसिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित चार टीमों को लगाया था। रविवार रात आरोपी पुन: मरवटिया नहर पुल के निकट बाग में एक गोवंश की हत्या के लिए बांधे हुए थे। मुखबिर की सूचना पर कटरा पुलिस के साथ पहुंचे एसओजी प्रभारी नितिन यादव ने गोवंश बरामद किया। इस दौरान टीम ने दो लोगों को घेर लिया। पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने फायर किया तो जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र के मझवा बनकट निवासी मुनव्वर व मल्हीपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर कोठी निवासी मुनसरीफ के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर तमंचा, कारतूस, लकड़ी का ठीहा, दो बांका, चाकू व बोरी बरामद किया। वहीं घायल मुनव्वर को सीएचसी इकौना लाया गया। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि गिरफ्तार मुनव्वर के विरुद्ध पहले से ही पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, मुनसरीफ के विरुद्ध तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक शंभू सिंह की ओर से आवश्यक कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें