फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पानी भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, एक की मौत एक को बचाया

श्रावस्ती/इकौना। इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोजपुर के मजरा लक्ष्मणपुर में शनिवार की दोपहर दो सगे भाई पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। ग्रामीणों ने बड़े भाई को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन डूबने से एक भाई की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मची है। लक्ष्मणपुर निवासी रोहित (10) गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच के पढ़ते थे। शनिवार को स्कूल में अवकाश के बाद घर आए और खाना खाया। खाना खाने के बाद रोहित बड़े भाई मोहित और चचेरी बहन चांदनी के साथ अपने नवनिर्मित मकान जा रहे थे। इस दौरान रोहित ईंट पथाई के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में गिर गए। रोहित को बचाने के लिए उनका भाई मोहित भी गड्ढे में कूद गए और वो भी डूबने लगे। चचेरी बहन चांदनी का शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने मोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन रोहित की डूबने से मौत हो गई। मोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे सेमरी चौकी प्रभारी गुलाबचंद चौधरी जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें