ग्राम पंचायत चंदरखा बुजुर्ग के मजरा कोरीपुरवा निवासी रुकसार बेगम (25) का शव बुधवार की सुबह घटनास्थल से पांच किमी दूर बाबूपुरवा गांव के पास उतराता मिला। राहगीरों ने शव देख इसकी सूचना सोनवा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। रुकसार के परिजनों ने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर रुकसार के नहर में कूदने का आरोप लगाया है। मृतका रुकसार के मामा अनवार ने बताया कि तीन साल पहले उमेशपुरवा निवासी अरमान के साथ रुकसार का निकाह हुआ था। एक साल तक अरमान ने उसके साथ मारपीट की और किसी तरह अपने घर पर रखा। वहीं, एक साल बाद ही उसे घर से भगा दिया, जिसके बाद से रुकसार अपने मायके में रह रही थी। इस संबंध में उन लोगों ने दो-तीन बार थाने पर तहरीर भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। घटना वाले दिन शुक्रवार को भी फोन पर अरमान ने रुकसार से गाली-गलौज की थी, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।