फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में आज से प्रारंभ होगी वर्षावास पूजा

बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में आज बृहस्पतिवार 10 जुलाई आषाढ़ी पूर्णिमा से वर्षावास पूजा का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान आनंद बोधी सोसायटी श्रीलंका में श्रीलंका के छह बौद्ध भिक्षुओं द्वारा वर्षा वास पूजा में प्रतिभाग किया जाएगा। बौद्ध धर्म में वर्षावास पूजा का अपना अलग ही महत्व है। इस दौरान भिक्षु व अनुयायी एक ही स्थान पर रहकर प्रार्थना करते हैं। ऐसा बताया जाता है कि तथागत भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के सर्वाधिक 25 वर्षावास श्रावस्ती में ही बिताया था। इसी मान्यता के चलते यहां प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में विभिन्न देशों के अनुयायी आकर वर्षावास पूजा करते हैं। इसी के चलते आज बृहस्पतिवार से यग बोधिसत्व सोसाइटी श्रावस्ती में भी वर्षावास पूजा प्रारंभ होगी। वर्षावास पूजा का समापन 15 व 16 अक्तूबर 2025 को आश्विन पूर्णिमा के दिन होगा। भिक्षु देवेंद्र महा थेरो ने कहा कि यहां का कण कण पूजनीय है। वर्षावास पूजा में भिक्षु एक ही स्थान पर रह कर अधिष्ठान व ध्यान साधना कर आत्म शुद्धि और आत्मज्ञान के लिए तप करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें