फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Shravasti: पुलिस ने रोका भाकियू का ट्रैक्टर तो बिफरे किसानों ने जामकर किया प्रदर्शन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय रतनापुर से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने का प्रयास किया जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने भिनगा बहराइच फोरलेन जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम जमुनहा व सीओ इकौना के समझाने के बाद तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी जिसे दोबारा पुलिस ने सोनवा थाने के सामने रोका। इस दौरान पुलिस व भाकियू कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। पुलिस की सख्ती के बाद वापस पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने सभा भी किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाकियू कार्यालय रतनापुर में एकत्र हुए जहां से जिलाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने का प्रयास कर रहे थे। जहां पहुंची सोनवा पुलिस ने उन्हें रोक दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने भिनगा बहराइच फोरलेन जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम जमुनहा संजय राय व सीओ इकौना सतीश शर्मा के समझाने के बाद तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी। यहां करीब एक घंटे आवागमन बाधित रहा। जैसे ही तिरंगा यात्रा सोनवा थाने के सामने पहुंची। पुलिस ने बैरिकेट लगाकर किसानों को दोबारा रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। काफी देर तक पुलिस व भाकियू कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की व जोर आजमाइस होती रही। मौके पर पहुंचे एएसपी प्रवीण कुमार यादव की सख्ती के बाद भाकियू कार्यकर्ता वापस कार्यालय रतनापुर लौट आए। जहां कार्यकर्ताओ ने सभा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी किया। मौके पर पहुंचे एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा व एएसपी के समझने के बाद तिरंगा यात्रा स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें