फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: शिक्षक व कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षक व कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पीयूष जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि आठवें वेतन आयोग की घोषणा से देश के कर्मचारियों व पेंशनरों में खुशी हुई लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे निराशा भी होने लगी। अभी तक आठवें वेतन आयोग के गठन की कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनरों में निराशा है। इसी मध्य फाइनेंशियल बिल 2025 एक कानून के रूप में सामने आ गया। इस बिल में पूर्व पेंशन नियमों में बदलाव करके पेंशनरों के समूह में भेद पैदा करने का प्रयास किया गया। इससे 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण नहीं किया जाएगा। इस समस्या को लेकर हमें एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान वीरेंद्र प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश वर्मा, अंकित श्रीवास्तव, सुनील दत्त शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी व पेंशनर्स मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें