यूपी के श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर पांडेयपुरवा के निकट शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी गिलौला लाया गया। जहां इलाज के दौरान गिलौला क्षेत्र ग्राम चंद्रावा के मजरा गुरदास पुरवा निवासी पिता राकेश कुमार की मौत हो गई। वहीं अंकित को चिकित्सकों ने इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।