श्रावस्ती में श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिरवान गांगुली और विवेकानंद फाउंडेशन की सदस्य अनुतमा गांगुली ने शनिवार को बौद्ध तपोस्थली का भ्रमण किया। दोनों ने तपोस्थली के विभिन्न स्थलों को देखा और उनके इतिहास की जानकारी ली। इस दौरान अनिरवान गांगुली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौद्ध धरोहरों को संरक्षित करने के लिए कार्यक्रम चला रहे हैं। उन्होंने ऐसे स्थलों के संरक्षण को हम सभी का नैतिक दायित्व बताया है। गांगुली के कहा कि बुद्ध के इतिहास से क्षेत्र और देश का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश की धरोहरें संरक्षित हुई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार भी बुद्ध के स्थलों को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत है। दोनों ने आनंद बोधि वृक्ष, सभा मंडप, गंध कुटी, शिवली स्तूप, कौशाम कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, कच्ची कुटी-पक्की कुटी आदि का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।