श्रावस्ती में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसी की बाइक के नीचे दबा हुआ उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चिंता चौराहे के निकट हुआ। मृतक की पहचान बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र के चनैनी निवासी निजाम अली (32) पुत्र सहजाद अली के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मार्ग दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।