फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में ससुराल जाने की बात कहकर निकला युवक लापता, जंगल के पास मिली बाइक व स्वेटर

यूपी के श्रावस्ती में बड़े भाई से ससुराल जाने की बात कहकर निकला युवक बृहस्पतिवार की शाम से लापता है। शुक्रवार को उसकी बाइक व स्वेटर जंगल किनारे मिला है। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके युवक की तलाश शुरू कर दी है। घटना हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के मोहनलालपुरवा की है। गांव निवासी राजू (32) बृहस्पतिवार की सुबह अपने बड़े भाई शरीफ के साथ बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चरगहवा चौराहा स्थित अपने होटल गए थे। शरीफ ने बताया कि दोपहर लगभग 2 बजे राजू ने साले को लेने जाने की बात कही। इसके बाद बाइक लेकर निकल गया। शाम 5 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसके ससुराल फोन कर जानकारी ली। लेकिन, वह वहां भी नहीं पहुंचा था। इसके बाद हम लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को तहरीर दी। राजू की बाइक शुक्रवार की सुबह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर भैसाही के पास जंगल किनारे खड़ी मिली। वहीं उसका स्वेटर भी पड़ा मिला। जंगल में लावारिस बाइक देख वनकर्मी लच्छीराम यादव व रामकुमार वर्मा ने इसकी सूचना वन दरोगा अजय कश्यप की दिया। वन दरोगा की सूचना पर थाना प्रभारी अंकुर वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक के नंबर के आधार पर बाइक की पहचान पर राजू के परिजनों को सूचना दी गई। बाइक मिलने की सूचना से परिजन बिलख पड़े। सूचना पर पहुंचे बड़े भाई शरीफ, मां जाकरून, पत्नी जमादुल मौके पर पहुंची। इस दौरान परिजनों ने राजू का अपहरण होने व अनहोनी होने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने बताया कि बड़े भाई शरीफ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जंगल व अन्य स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। जल्द प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें