फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में प्रभारी मंत्री बोले- केंद्रीय बजट से बनेगा सशक्त भारत

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 06:53 PM IST

श्रावस्ती में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल शुक्रवार को एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय बजट पर प्रेसवार्ता कर उसकी खुबियों के बारे में बताया। इसके बाद असहाय लोगों को कंबल वितरण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नौवें बजट में आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प का सशक्त घोषणा पत्र है। इस बजट से सशक्त भारत के निर्माण की नींव तैयार होगी। कनेक्टिविटी, निर्माण क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष प्रयास किया गया है। इस बजट से घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने से लेकर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने तक, आयात पर निर्भरता कम करने से लेकर रोजगार सृजन और कृषि उत्पादकता बढाने तक तथा शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं तक अहम सुधार किए गए हैं। इस वर्ष 53.47 लाख करोड़ का यह बजट मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं को नई गति देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह 2047 तक विकसित भारत की और हमारी यात्रा की नींव है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि बजट में उत्तर प्रदेश को चार लाख करोड़ रुपये से अधिक मिलने का अनुमान है, जिससे प्रदेश के विकास को रफ्तार मिलेगी। इसके बाद उन्होंने गरीब व असहाय लोगों को रेडक्रॉस की ओर से कंबल वितरित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम प्रवीण यादव, रवेंद्र कुमार, सुभाष सत्या, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें