फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में गाजे-बाजे के साथ पुलिसकर्मियों ने खेली होली, पुलिस लाइन में आयोजित हुआ समारोह

श्रावस्ती में भिनगा स्थित पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन के होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने जवानों के साथ रंगोत्सव मनाया। होली गीतों पर जवानों ने जमकर ठुमके भी लगाए। विगत वर्षों की भांति इस बार भी होली के एक दिन बाद पुलिसकर्मियों ने होली त्योहार मनाया। होली पर्व शांतिपूर्ण महौल में संपन्न कराने के बाद पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तथा जवानों ने जमकर होली खेली। साथ ही एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाया। इस दौरान एसपी राहुल भाटी ने भी जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली गीत के धुन पर जवानों ने जमकर ठुमके लगाए। होली की मस्ती में जवानों ने एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ने से गुरेज नहीं किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें