फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में फोरलेन में डिवाइडर किनारे मिला युवक का शव, बरात में शामिल होने निकला था

यूपी के श्रावस्ती में शनिवार की सुबह डिवाइडर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। घटना भिनगा-बहराइच फोरलेन मार्ग पर बरदेहरा मोड़ के पास की है। शव की पहचान बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखदहीर सच्चा आश्रम टेपरा निवासी नारायण (42) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नारायण शुक्रवार की रात सोनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी दिनेश कुमार की बेटी की शादी में बरात के साथ गया था। रात में उन्हें लगा कि नारायण घर चला गया। अब शनिवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। थाना प्रभारी विशुनदेव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि होगी। प्रथम दृष्टया हादसे में मौत होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें