श्रावस्ती के इकौना में गुरुवार सुबह डीजल-पेट्रोल की किल्लत से नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (बौद्ध परिपथ) पर जाम लगा दिया। यह जाम मोहनीपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास करीब सुबह 09 बजे लगाया गया। इससे यातायात बाधित हो गया। ईंधन न मिलने से आक्रोशित लोगों ने लकड़ी आदि रखकर इकौना-बहराइच मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। लगभग एक घंटे तक चले इस जाम के कारण बौद्ध परिपथ पर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे शादी समारोह, तहसील, अस्पताल जाने वाले और स्कूल जाने वाले बच्चे प्रभावित हुए। कुछ लोग मैयत में शामिल होने के लिए भी जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। करीब एक घंटे बाद जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। जाम के कारण तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। यात्रियों को शादी, अस्पताल और स्कूल जाने में दिक्कतें आईं। पुलिस को सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और यातायात सामान्य कराया।