श्रावस्ती में निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची का वाचन किया गया। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने निर्वाचन कार्य को परखने के लिए बूथों का निरीक्षण किया। विधानसभा क्षेत्र 289-भिनगा के उच्च प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुरवा के बूथ संख्या-148 का डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची पढ़वाई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम बढ़वाने, कटवाने व संशोधन कराने के लिए सभी बीएलओ के पास फार्म उपलब्ध हैं। इसका लाभ लेते हुए लोग मतदाता को त्रुटिविहीन बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सभी ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर व बीएलओ को फार्म-6, फार्म-7 तथा फार्म-8 भरकर शु़द्ध मतदाता सूची तैयार करें। इस मौके पर एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, एईआरओ एएल फरिया व अन्य मौजूद रहे।