यूपी के श्रावस्ती में हरदत्त नगर गिरेंट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शुक्रवार पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी रिश्ते में बालिका का चचेरा चाचा बताया जा रहा है। जो बालिका को अपने साथ गांव के बाहर ले गया था, जहां घटना को अंजाम दिया। मामले में बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से आरोपी गांव छोड़कर फरार है। इस बारे में एसपी घनश्याम चौरसिया का कहना है कि आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।