फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में बारिश थमने के बाद निकली धूप, फसल सुखाने में जुटे किसान

श्रावस्ती में तराई के किसानों पर मौसम की मार बदस्तूर जारी है। मंगलवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद बुधवार की रात एक बार फिर तेज हवा के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। लगातार दो दिन तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है और गेहूं की कटाई व मड़ाई थम गई है। बृहस्पतिवार को अधिकांश किसान खेत में कटी पड़ी फसल को सुखाने में जुटे रहे। गिरंट क्षेत्र के काशीपुरवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह धूप निकलने पर खेत में मड़ाई के लिए इकट्ठा की गई गेहूं की फसल को किसान सूखने के लिए खेत में बिखेरते दिखे। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही देख किसानों के चेहरे पर चिंता साफ झलकती दिखी। काशीपुरवा निवासी किसान राम यादव ने बताया कि उनकी कुछ गेहूं की फसल कट गई थी और मड़ाई के लिए खेत में रखी थी। वहीं कुछ गेहूं की फसल अभी कटाई के लिए खेत में लगी है। लगातार दो दिन रुक-रुक कर हुई बारिश से जो फसल खेत में कटी पड़ी है, उसमें गेहूं का दाना काला पड़ने लगा है। किसान तिलक राम और विजय पाल यादव ने बताया कि फसल को खेत में बिखेरा जा रहा है ताकि नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि खेत की मिट्टी भी भीगी है और गेहूं का ठंडल भी भीगा है। ऐसे में नमी के चलते सड़न होने की संभावना है। डंठल व बाली सड़ने पर मड़ाई में दिक्कत होगी और लगभग 10 प्रतिशत दाना गेहूं की बाली में ही रह जाएगा। गुणवत्ता में कमी होने पर सरकारी क्रय केंद्र पर इसकी बिक्री करना भी मुश्किल होगा। किसानों ने बताया कि भूसा बनाना भी मुश्किल होगा और अब महंगा भूसा खरीदना मजबूरी हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें