फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती के सिरसिया में हुई झमाझम बारिश

श्रावस्ती में सिरसिया क्षेत्र में शुक्रवार को झमाझम बरसात हुई। इससे क्षेत्रवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं बरसात से खेतों व तालाबों में भी पानी दिखाई देने लगा। तराई में सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी है। कभी चटख धूप निकल रही है तो कभी बादलों की ओट में सूर्यदेव के छिपने से छाया हो जाती है। इससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। ऐसे में सिरसिया क्षेत्र में बादलों का ठहराव हो गया और करीब दो घंटे तक झमाझम बरसात हुई। इससे जहां एक ओर लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं दूसरी ओर खेत व तालाबों में भी पानी भर गया। बरसात का पानी मिलने से क्षेत्र के किसान धान रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं चिलचिलाती धूप से सूख रही धान की नर्सरी, गन्ने की फसल व सब्जियों की खेती को नवजीवन मिल गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें