फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: चालक को झपकी आने से खड्ड में उतरी वैन, छह घायल

श्रावस्ती जिले के भिनगा सेमरी मार्ग पर मंगलवार को अंधरपुरवा गांव के निकट एक वैन खड्ड में उतर गई। घटना में वैन सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला चिकित्सालय भिनगा में इलाज चल रहा है। एक संस्था के छह कार्यकर्ता इकौना से भिनगा आ रहे थे। इसी दौरान कानपुर के जूही क्षेत्र निवासी वैन चालक नीतू मिश्रा (40) को झपकी आ गई और ग्राम अंधरपुरवा के निकट वैन मार्ग किनारे खड्ड में उतर गई। वाहन सवार लखनऊ के आलमबाग निवासी खुशी (27), कानपुर के जूही क्षेत्र निवासी संगीता मिश्रा (45), राघवेंद्र मिश्रा (51), इकौना नगर के मोहल्ला कैलाशपुर बनकट निवासी पतीराम (50) व नैना (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें