फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: बुद्ध की तपोस्थली पहुंचे श्रीलंका और थाइलैंड के अनुयायी, विश्व शांति की कामना की

बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती अनुयायियों से गुलजार रही। श्रीलंका से 65 व थाईलैंड से 40 सदस्यीय दल मंगलवार शाम तपोस्थली पहुंचा। इस दौरान दल के सदस्यों ने भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में आनंद बोधि पर प्रार्थना की। इसके बाद दल के सदस्यों ने मशाल लेकर तपोस्थली का भ्रमण कर विश्व शांति की कामना की। इस दौरान भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने कहा कि भगवान बुद्ध के पांच उपदेश को प्रत्येक प्राणी को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इसमें हिंसा से विरत रहना, चोरी करने या जो दिया नहीं गया है उसको लेने से विरत रहना, लैंगिक दुराचार या व्यभिचार से विरत रहना, असत्य बोलने से विरत रहना व मादक पदार्थ सेवन से विरत रहना। बुद्ध के इन पांच उपदेशों को हम व्यवहार के प्रशिक्षण के नियम के रूप में समझे न कि किसी आज्ञा के रुप में। यह ऐसा अभ्यास है जिसका विकास करके ध्यान, ज्ञान और दया को पा सकते हैं। हम इन पांच उपदेशों को कैसे समझते है, यह हमारे विवेक पर निर्भर करता है। यह पांच उपदेश यह नहीं सिखाते कि क्या सही है बल्कि अगर हम ईमानदारी से तय करे कि हमारे लिए क्या मददगार है और क्या हानिकारक। इसी तरह अगर हमें दूसरों की आलोचना करने की गहरी आदत है तो हम चौथे उपदेश को अभ्यास के लिये चुन सकते हैं। इन उपदेशों का प्रयोजन हमे प्रसन्न रखना है और दुख से दूर रखना है। इस दौरान काफी संख्या में भिक्षु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें