फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: बाइक की टक्कर से यूपीएसएसएफ के जवान की मौत, एयरपोर्ट पर रात में लगी थी ड्यूटी

एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात यूपीएसएसएफ के जवान को सोमवार की सुबह लगभग 7:05 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़ कर भाग गया अंबेडकरनगर के कटका थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत डल्ला निवासी चंदन कुमार यूपीएसएसएफ के जवान थे। उनकी तैनाती एयरपोर्ट श्रावस्ती में थी। रविवार को उनकी ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। इस दौरान सुबह लगभग 7:05 बजे वो गेट के बस किसी काम से बौद्ध परिपथ पार कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार इकौना के तिलक नगर मोहल्ले का बताया जिस रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें